फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'24 घंटे में राम मंदिर मामले को सुलझा सकते हैं' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

Sun, 27 Jan 2019 04:57 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान '24 घंटे में राम मंदिर मामले को सुलझा सकते हैं' पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि - हमने सिर्फ 26 जनवरी मनाई है, अगर कोई सीएम 26 जनवरी को ऐसी बातें कहे तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसे किस तरह का सीएम होना चाहिए।
विज्ञापन

 
यही नहीं अखिलेश ने यह भी कहा कि मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं कि जनता ने उन्हे 90 दिन का वक्त दिया है इसलिए किसानों की फसलों को बचाने की चिंता करें। पहले किसानों को बचाया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें