फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गए दो छात्रों की नाले में मिली लाश, घर पहुंची मौत की खबर तो मच गया कोहराम

Thu, 18 Jul 2019 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नाले में डूबकर दो बालकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के मजरा जमालपुर से बुधवार को स्कूल गए दो छात्रों के शव गुरुवार को सुबह केसरुआ नाले में उतराते मिले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


परिजनों ने नाले में डूबकर बच्चों की मौत की आशंका जताई है। माना जा रहा है कि नहाते समय दोनों छात्रों की मौत हुई है। जमालपुर निवासी अवधेश सिंह का पुत्र अमित कुमार (8) और सुनील कुमार का पुत्र रोबिन (10) पड़ोसी गांव उमरिया के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे।

 
विज्ञापन

बच्चाें की मौत की खबर सुन बदहवास हो गए परिजन - फोटो : अमर उजाला
अमित कुमार कक्षा दो का और रोबिन कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार की सुबह अमित और रोबिन स्कूल गए थे। शाम को चार बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला।

गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे कुछ ग्रामीण शौच के लिए खनिगवां खुर्द और रामपुर के बीच से निकले केसरुआ नाला की तरफ गए तो वहां दोनों बच्चों के शव पानी में उतराते नजर आए। ग्रामीणों ने सुनील और अवधेश को घटना की जानकारी दी।

सुनील और अवधेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को बाहर निकलवाया। अवधेश की सूचना पर बेहटा गोकुल थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेशचंद्र आनंद भी फोर्स के साथ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार करते हुए दोनों बच्चों की डूबकर मौत होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें