फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाज का हंगामा खुद को शौचालय में किया बंद, सेंट्रल पर खड़ी रही दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस

Thu, 18 Jul 2019 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार रात एक नशेबाज ने जमकर तांडव किया। विरोध करने पर यात्रियों से गाली गलौज कर धमकी दी। फिर उसने खुद को शौचालय में बंद कर लिया। सेंट्रल स्टेशन पर इंजीनियर व कर्मचारियों ने उसे निकाला।
विज्ञापन


इस वजह से ट्रेन 25 मिनट देरी से स्टेशन से रवाना हुई। जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। शिवपुरी पटना निवासी संजय मेहरोत्रा राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से पटना का सफर कर रहे थे। संजय के मुताबिक कोच बी-1 में सीट नंबर 61 पर युवक नशे की हालत में बैठा था।

 
विज्ञापन

वह बार-बार उनके ऊपर गिर रहा था। विरोध करने पर उसके समर्थन में सीट नंबर 69 पर नशे में धुत बैठे बेगूसराय बिहार निवासी संजीव नाम के युवक ने अभद्रता की। काफी देर तक तीखी बहस हुई, उसने पटना पहुंचकर जान से मारने की दी।

रास्ते भर संजीव गाली गलौज करता रहा। रात 10:25 मिनट पर ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची तो संजीव ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया और वहां से चीखने-चिल्लाने लगा। शिकायत पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान पहुंचे। उसके बाद इंजीनियर व कर्मचारियों ने उसे बाहर निकला।

संजय ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। जीआरपी थाना प्रभारी राम मोहन राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हंगामा, मारपीट, गाली गलौज समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। संजीव को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें