फिरोजाबाद में शिकोहाबाद स्टेशन के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए। कानपुर से टूंडला तक आप और डाउन ट्रेक बाधित हो गया। कानपुर -दिल्ली रेलमार्ग अभी भी प्रभावित है। कई ट्रेनों को आउटर पर रोका गया जिसकी वजह से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
शुक्रवार सुबह लगभग 5:30 पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे थे। लगभग 2 घंटे बाद अपलाइन को खोला गया डाउन लाइन अभी भी बन्द।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी माधवगंज फाटक के पास डिरेल हो गईं। मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गईं हैं। घटना के बाद इस रूट कई ट्रेनों प्रभावित हो गई हैं। सूचना मिलते ही टूंडला स्टेशन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंच गई है।
4 of 5
डेमो पिक
एडीआरएम ने बताया कि मालगाड़ी की दो बोगी पटरी से उतरी हैं। कानपुर से क्रेन मंगाई गई है। रिलीफ टीम रेलमार्ग को दुरुस्त करने में लगी हुई है।
मालगाड़ी डिरेल होने की वजह से कानपुर-दिल्ली रूट की लखनऊ-शताब्दी एक्सप्रेस, कालका मेल सहित आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। आठ ट्रेन वाया मुरादाबाद, तीन ट्रेन वाया आगरा, माड़ई होकर जाएंगी। वहीं तीन पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।