फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टकराईं दो बाइक, एक की मौत

Wed, 20 May 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बेला मार्ग पर मलखानपुर के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में सोमवार रात दो बाइक सवार जा टकराए। हादसे में घायल दोनों पर सवार तीन लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां एक को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद के बिल्हा निवासी शाकिर खान (55) सोमवार रात 11 बजे के करीब अपने बहनोई शकील खान (50) निवासी इटावा के साथ रसूलाबाद से घर बिल्हा लौट रहे थे। बेला मार्ग पर मलखानपुर के पास आंबेडकर पार्क के सामने पहुंचने पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। जहां डॉक्टर डॉ. सौरभ शाक्य ने शाकिर खान को मृत घोषित कर दिया।
अनहोनी की जानकारी पर पहुंचा बेटा इजमाम खान, पुत्री आयब बानो, पत्नी तसलीम बेगम बिलखती रहीं। वहीं, दूसरी घटना में हरिओम (22) निवासी गुसाईपुरवा चिरखिरी अपनी बहन के यहां ब्राह्मण गांव जा रहा था। उसकी बाइक भी इसी ट्रॉली में जा घुसी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस उसे भी सीएचसी लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें