घटना के बाद पोस्टमार्टम में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले भरतकूप थाना क्षेत्र में सुदीनपुर गांव के के पास शुक्रवार को दोपहर आमने सामने से आ रहीं दो बाइकों में भिड़त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बाबा और नाती की मौके पर ही मौत हो गई।
अभीतक मिली जानकारी के अनुसार भरतकूप चौकी क्षेत्र के रसीद गांव निवासी राघव यादव बाइक से पढ़ने जा रहा था। गांव के बाहर गौशाला के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने राघव की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें राघव समेत दूसरी बाइक में सवार रिश्ते में लगने वाले बाबा राजकरण भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।