फतेहपुर के प्रेमनगर में बृहस्पतिवार की सुबह प्रेमनगर बाजार में दुकानें खोलने जा रहे दो सराफा कारोबारियों को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह लूट लिया। लूट का शिकार हुए दोनों चचेरे भाई हैं। बचाव करने पर लुटेरों ने तमंचे की बट से एक का सिर फोड़ दिया।
एक के बैग में नगदी समेत दो लाख तो दूसरे के सात लाख के जेवर थे। दिनदहाड़े वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने सुल्तानपुर घोष थाना घेर लिया और जाम लगा दिया। समझाने से जाम नहीं खुला तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर व्यापारियों को खदेड़ दिया। लुटेरों के निशाने पर आए खागा तहसील के सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के मंडवा गांव निवासी बच्चूलाल सोनी के बेटे राजन सोनी और कृष्णपाल सोनी के बेटे चेतन सोनी।