फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में स्वाइन फ्लू से निजी स्कूल के शिक्षक की मौत, कुंभ से लौटने के बाद बिगड़ी थी हालत 

Fri, 08 Feb 2019 01:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जालौन में स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर एक शिक्षक की जान चली गई। करीब 20 दिन पूर्व प्रयागराज से लौटने पर बीमार हुए शिक्षक को 31 जनवरी को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वाले निजी शिक्षक मंगलम चतुर्वेदी (47) पुत्र रामप्रकाश शहर के राजेंद्र नगर में निवास करते थे। सीएमओ डा. अल्पना बरतरिया ने बताया कि घर वालों के मुताबिक मंगलम स्कूल के काम से 19 जनवरी को प्रयागराज गए थे।

 
विज्ञापन

वापस लौटने के बाद 25 जनवरी को सिर व बदन दर्द के साथ गले में तकलीफ और नाक से खून आने की शिकायत पर निजी चिकित्सक से इलाज कराया। हालत न सुधरने पर जालौन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज की सलाह पर 31 जनवरी को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां दो जनवरी को आई जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई और बुधवार (छह फरवरी) को मौत हो गई। इस जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शिक्षक के घर पर भेजकर परिजनों की जांच कराई गई। किसी में असामान्य लक्षण नहीं मिले, फिर भी प्रतिरक्षण के लिए सभी को दवा की खुराक दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें