25 से अधिक गंभीर मामलों में नामजद है अजय ठाकुर
बता दें, 25 से अधिक गंभीर मामलों में नामजद बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और उसके साथियों शिवांग ठाकुर, अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, साहिल सोनकर उर्फ शेरा व गौतम मोगा पर हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद सभी फरार चल रहे थे।
तो क्या विभागीय मुखबिरी से बच गया अजय?
पिछले 15 दिन से हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की तलाश कर रही बर्रा पुलिस दो दिन पहले अमृतसर में अजय के ठिकाने तक पहुंच गई थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस और अजय के बीच कुछ फासला था लेकिन अचानक उसे किसी ने फोन कर पुलिस की दबिश की सूचना दे दी।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ही सूचना दी
इसके बाद ही वह अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने उसके फोन नंबर की सीडीआर भी जांची लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। संभव है कि उसे किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ही सूचना दी गई थी। फिलहाल पुलिस अब नए सिरे से उसकी तलाश में जुटी है।