नर्वल थाना प्रभारी शेष नारायण पांडेय ने बताया कि आबकारी की टीम के साथ कानपुर में चेकिंग अभियान चलाकर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 1400 लीटर लहन व जलकुंभी के तालाबों में छिपाए गए 65 डिब्बे शराब बरामद की है।
कानपुर में आबकारी विभाग ने नर्वल थाने की टीम के साथ मिलकर पारा गांव में अवैध रूप से शराब बनाते महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से 1400 लीटर लहन व जलकुंभी के तालाबों में छिपाए गए 65 डिब्बे शराब बरामद की है।
विज्ञापन
नर्वल थाना प्रभारी शेष नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान ममता उर्फ भूरी व राजा के रूप में हुई है। इसके अलावा आबकारी की टीम ने शहर में चेकिंग अभियान चलाकर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया।