फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिलावटी ढाई क्विंटल खोया व सौ लीटर दूध नष्ट कराया

Thu, 16 Oct 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/रसूलाबाद। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रसूलाबाद के ताड़ापुर में खोया भट्ठी में छापा मारा। करीब 80 हजार का मिलावटी ढाई क्विंटल खोया व सौ लीटर दूध नष्ट कराया।
विज्ञापन

दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थ खपाने में कारोबारी लगे हैं। इधर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम छापेमारी कर मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट करा रही है। रसूलाबाद में बड़े पैमाने पर मिलावटी खोया निर्माण की सूचना है। इसको लेकर बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ताड़ापुर में अजय यादव की खोया भट्ठी में छापेमारी की। खोया व रिफाइंड के नमूने लिए। मिलावटी खोया व दूध नष्ट कराया।
मालवीय नगर सिकंदरा में कुंज बिहारी की खोया भट्ठी पर छापेमारी की खोया, क्रीम व घी के नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राम अवतार सिंह ने बताया कि दो स्थानों से पांच नमूने भी लिए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें