चकरनगर। छेड़छाड़ से परेशान किशोरी के जान देने के मामले में दो आरोपियों ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। किशोरी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी।
घटना के अगले दिन पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी शिवम उर्फ लालू को नदा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया था। एक और आरोपी युवराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौ दिन बाद रविवार को छात्रा की इलाज के दौरान सैफई आयुर्विज्ञान विवि में मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा भी बढ़ा दी थी। पुलिस मुख्य आरोपी शिवम के भाई अजीत गुर्जर निवासी हनुमंतपुरा और रतन निवासी टिटावली की तलाश में दबिशें दे रही थी। इस बीच पुलिस को चकमा देकर दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले चारों आरोपियों की विवेचना की जा रही है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
- रामदमन मौर्या, सीओ चकरनगर