पुखरायां। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगे एटीएम में राड डालकर रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुखरायां कस्बा के पंजाब नेशनल बैंक के असिस्टेंट मैनेजर आकाश वर्मा ने भोगनीपुर कोतवाली में 24 जुलाई को एटीएम में राड डालकर रुपये निकालने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। जिसमें सीसी टीवी फुटेज भी मुहैया कराए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
कोतवाल वैजनाथ सिंह ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर नरवल के रावल देवी मंदिर के पास रहने वाले सत्यम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने साथी का नाम अमित बताया। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।