कानपुर। जाजमऊ पुलिस ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान चकेरी के लाल बंगला निवासी सैफ मोहम्मद आसिफ और जाजमऊ के छबीलेपुरवा निवासी दिलशाद मोहम्मद के रूप में हुई। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया।
जाजमऊ निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के दिलशाद से तय हुई थी। फोन पर बातचीत करने के बाद मंगेतर ने मिलने बुलाया। शादी हाेने की बात कहते हुए दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मार्च में बुलाया। मंगेतर व उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर दोनों को जेल भेजा गया।