फर्रुखाबाद में डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2004-05 की फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने वाले बीस शिक्षकों की बर्खास्तगी तय हो गई है। इसके अलावा 31 और शिक्षक चिह्नित हुए हैं, जिनकी डिग्री फर्जी होने की आशंका है। इनमें नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में तैनात छह शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए बीएसए ने नोटिस जारी कर दिया है।
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वर्ष 2004-05 की बीएड डिग्री से वर्ष 2010 से अभी तक करीब 51 शिक्षक बने हैं। फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा। उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश सरकार ने एसआइटी को जांच सौंपी। एसआइटी की जांच में शिक्षकों के अभिलेखों की जांच और पुलिस सत्यापन हुआ।