फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिना इंटरनेट के मोबाइल पर चलेंगे टीवी चैनल, आईआईटी और प्रसार भारती मिलकर करेंगे कमाल

Mon, 19 Jul 2021 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फिल्म, सीरियल, न्यूज चैनल को देखने के लिए रोजाना काफी डाटा खर्च होता है। ऐसे में दर्शकों का डाटा खर्च न हो और उनको टीवी चैनल भी दिखते रहे, इसके लिए तकनीक विकसित की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आईआईटी और प्रसार भारती मिलकर नेक्स्ट जनरेशन ब्रॉड कास्टिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। एक ऐसी ब्रॉडकॉस्टिंग तकनीक बनाएंगे जिससे लोग बगैर इंटरनेट के मोबाइल पर टीवी चैनल देख सकेंगे।
विज्ञापन


आईआईटी में नेक्स्ट जेनरेशन ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापना की जाएगी। निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि लोग अब मोबाइल, टैबलेट का उपयोग बहुत करने लगे हैं। फिल्म, सीरियल, न्यूज चैनल को देखने के लिए रोजाना काफी डाटा खर्च होता है।

ऐसे में दर्शकों का डाटा खर्च न हो और उनको टीवी चैनल भी दिखते रहे, इसके लिए तकनीक विकसित की जा रही है। प्रसार भारती आर्थिक सहयोग करेगा। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


एक ऐसा कॉमन ब्रॉडकॉस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा ताकि ऑडियो और वीडियो ब्रॉडकॉस्ट कटेंट सीधे मोबाइल पर जा सकें। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकॉस्टिंग, कन्वर्जेंस विद 5जी, ऑटोमेटिक स्पीच रिकॉग्नाइजेशन फॉर स्पीच सबटाइटल और ऑडियो और टेक्स्ट क्वेरी पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

जियोडेसी का शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू 
आईआईटी के नेशनल सेंटर फॉर जियोडेसी (एनसीजी) ने सीनियर लेवल सर्वे ऑफ इंडिया (एसआईओ) के अधिकारियों के लिए जियोडेसी (भू-गणित) पर ऑनलाइन शॉर्ट टर्म कोर्स की शुरुआत सोमवार से की है।

कोर्स दो सप्ताह का है। इसमें स्पेस जियोडेसी, एडजस्टमेंट कंप्यूटेशंस और फिजिकल जियोडेसी के बारे में पढ़ाया जाएगा। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. ओंकार दीक्षित, प्रो. बी. नागराजन और प्रो. बालाजी देवराजू के व्याख्यान प्रतिभागी सुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें