फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: टीवी के धमाके से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी हुई राख

Sun, 06 Sep 2020 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
झोपड़े में लगी आग से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव राम नगर मौजा बुआपुर में घर के बाहरी हिस्से में झोपड़ी में शनिवार सुबह टीवी में धमाके के साथ आग लग गई। गनीमत रही की परिवार के तीन लोग बाहर थे। इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से पंखा, कूलर व कपड़े जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। थाना इकदिल के ग्राम राम नगर के मौजा बुआपुर निवासी 65 वर्षीय गोरे सिंह नायक पुत्र मुंशी सिंह के घर के बाहर रखे झोपड़ी में रहते हैं।

उनके साथ उनकी पत्नी व मां भी रहती हैं। गोरे सिंह कटे हुए बालों को खरीदने का व्यवसाय करते हैं। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे झोपड़ी में रखे टेलीविजन में तेज धमाका हुआ जिससे लगी आग में पूरा झोपड़ा धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन


धुआं देखकर दौड़े ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों से पानी ला-लाकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया नहीं तो आगजनी की बड़ी घटना हो सकती थी। इस आग में  गोरे सिंह के दो पंखे, एक कूलर, टीवी व कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी होने पर प्रधान व लेखपाल मौके पर पहुंचे और शासन से यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें