फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला-कानपुर पैसेंजर कोच का पहिया गर्म होने से 45 मिनट खड़ी रही ट्रेन, टला बड़ा हादसा

Tue, 12 Mar 2019 11:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन का पहिया ठीक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के अछल्दा में टूंडला से चलकर कानपुर जा रही 64156  पैसेंजर लगभग पौन घंटे तक अछल्दा रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में ट्रेन के चालक ने पहिये में आई खराबी को दूर कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे टूंडला से चलकर कानपुर जा रही पैसेंजर के कोच नंबर 005 के पहिये से अछल्दा स्टेशन से पहले गेट नंबर 14 पर चिंगारी निकलते देखी गई। इस पर रेल कर्मियों ने इसकी जानकारी तत्काल स्टेशन मास्टर दिवाकर पांडेय को दी।

कंट्रोलर को जानकारी देकर ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर लूप लाइन पर खड़ा करा दिया गया। ट्रेन चालक ने पहिये में चिंगारी निकलने का कारण पता किया और कमी को दूर किया। इससे लगभग 45 मिनट ट्रेन अछल्दा स्टेशन पर खड़ी रही। चालक ट्रेन को 8:15 पर कानपुर की तरफ रवाना कर ले गया। तब जाकर रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें