प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद मुकेश राजपूत के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी।
इस पर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा के आदेश पर शहर कोतवाली के एसएसआई रमाशंकर सरोज ने मंगलवार रात फेसुबक आईडी के आधार पर अभिषेक सिंह उर्फ लालू ठाकुर पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें कहा कि अभिषेक सिंह उर्फ लालू ठाकुर की फेसबुक आईडी से लोकसभा में जीत किसकी चाहते हैं कमेंट करके जल्द बताए, पोस्ट सात मार्च को डाली थी। इस पर कई अभद्र टिप्पणी की गई हैं।
इसमें अभिषेक ने प्रधानमंत्री व सांसद मुकेश राजपूत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसआई ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।