फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वीसीबी मशीन में खराबी से नलकूप फीडर ठप, तीन गांवों में सिचाई संकट

Fri, 13 Feb 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी विद्युत उपकेंद्र में लगी वीसीबी मशीन में खराबी से तीन दिनों से तीन गांव के नलकूप फीडरों की आपूर्ति ठप है। इससे निजी व सरकारी नलकूप बंद पड़े हैं। सिंचाई न हो पाने से परेशान किसानों ने गुरुवार को उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया। एसएसओ ने किसानों को जल्द आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

सट्टी उपकेंद्र से नौबादपुर, शाहजहांपुर व सट्टी ग्रामीण नलकूप फीडर से तीनों गांवों के निजी व सरकारी नलकूपों को आपूर्ति मिलती है। मंगलवार शाम को बिजली घर के कंट्रोल रूम में लगी पुरानी वीसीबी में खराबी आने से इनकंमिग मशीन से जुड़े तीनों फीडरो की आपूर्ति ठप हो गई। तीसरे दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से गुरुवार सुबह 11 बजे उपकेंद्र का घेराव बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। किसान रघुवीर, महमूद रजा, नदीम, सत्तार अहमद, सवेंद्र पाल, सतेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिनों से नलकूप फीडरों की आपूर्ति ठप है।
पुरानी मशीनरी में आए दिन खराबी होने से कई-कई दिनों तक सप्लाई नहीं मिलती है। इस कारण खेतों की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल में आखिरी सिंचाई की जरूरत है। यदि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। खेतों में तैयार हो रही फसलें पानी के बिना नष्ट होने के कगार पर हैं। उपकेंद्र के अवर अभियंता केडी वर्मा ने बताया कि मशीन की मरम्मत कराई जा रही है। रात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें