फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री करिश्मा ठाकुर के पिता का अपहरण करने की कोशिश, दो कारों से आए थे बदमाश

Sun, 13 Jan 2019 11:17 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल राजेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के टिकट पर कन्नौज से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके कानपुर के होटल और टॉवर व्यवसायी का रविवार को कानपुर देहात के बेला मार्ग से अपहरण का प्रयास किया गया। दो कारों से आए 12 से अधिक लोगों ने व्यवसायी,  उनके साथी और चालक को पीटकर नकदी व मोबाइल लूट लिए। पुलिस के आने पर अपहरणकर्ता भाग निकले। घायलों को सीएचसी से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। व्यवसायी ने दो नामजद सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, अपहरण के प्रयास और जान मारने का प्रयास करने की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


कानपुर के रेलबाजार निवासी राजेश सिंह होटल व्यवसायी और ऑल टॉवर्स कारपोरेशन के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं। वह 2004 में कन्नौज संसदीय क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी बेटी करिश्मा ठाकुर कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं। रविवार को राजेश इनोवा कार से फतेहपुर के साईंपोस्ट निवासी रिंकू के साथ कन्नौज टॉवर की साइट पर गए थे।
 
विज्ञापन

राजेश सिंह को भाजपा सांसद का रिश्तेदार बताया जा रहा है

कार नई दिल्ली के न्यू पांडाल जवाहर नगर निवासी सोनू खारी चला रहा था। लौटते समय मलखानपुर ईंट भट्ठे के पास ओवरटेक कर दो कार में सवार लोगों ने राजेश की इनोवा रोक ली। दोनों कारों से उतरे 12 लोगों ने राजेश, रिंकू और चालक सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने राजेश को सड़क से गुजरी रोडवेज बस के नीचे फेंकने की कोशिश भी की। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई तो हमलावर राजेश को अपनी कार में डालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई तो हमलावर राजेश को छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने घायल राजेश व उनके साथियों सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉ सौरभ शाक्य ने हैलट रेफर कर दिया। राजेश का आरोप है कि हमलावर सोनू की चेन, बीस हजार रुपये और पांच मोबाइल फोन लूट ले गए। उन्होंने एक हमलावर की पहचान कर ली है। वह कानपुर शहर का रहने वाला है। राजेश सिंह को भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले का रिश्तेदार बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि दो नामजद सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें