फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सचेंडी, घाटमपुर से आने वाले ट्रक सीधा लखनऊ नहीं जाएंगे, रामादेवी से चाैडगरा डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इटावा, भौंती, सचेंडी और घाटमपुर की ओर से आने वाले ट्रक, डंपर, कैंटर समेत अन्य भारी वाहन रामादेवी चौराहा होकर लखनऊ नहीं जा सकेंगे। उन्हें रामादेवी हाईव से दाहिने मोड़कर वाया चौडगरा होते हुए रवाना किया जाएगा। यह डायवर्जन जाजमऊ विश्वकर्मा द्वार के पास सड़क मरम्मत के कार्य की वजह से लागू किया गया है।
विज्ञापन



ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सरैया रेलवे पुल पर गर्डर रखे जाने की वजह से गंगा बैराज होकर लखनऊ जाने वाला रूट बंद है। यहां से आवाजाही करने वाले वाहनों का भार जाजमऊ रूट पर पड़ रहा है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही है। कानपुर और उन्नाव पुलिस की ओर से अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मी लगाए गए हैं। सचेंडी और घाटमपुर से होकर आने वाले वाहनों के डायवर्जन से कानपुर उन्नाव हाईवे पर यातायात का भार कम हो जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें