फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक ने मासूम को कुचला, मौत परिजन ने लगाया जाम, हंगामा

Sat, 01 Aug 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे को मुगल मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बुधौली गांव में शुक्रवार दोपहर को ईंट लदे ट्रक ने मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज परिजन ने शव ट्रक के आगे रख जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद परिजन शांत हुए। बुधौली निवासी अंशुल नट का बेटा अंकुश (4) शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब सड़क किनारे खेल रहा था। तभी रसधान के ईंट-भट्ठे से ईंट लादकर झांसी जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। अनहोनी पर मासूम की मां बाबू, पिता अंशुल, भाई अंकित, बहन संजना व परिजन बिलखते रहे। घटना से नाराज परिजन ने शव को ट्रक के आगे रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नाराज परिजन को समझाकर करीब साढ़े तीन बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें