फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जला क्रॉकरी लदा ट्रक, शार्ट सर्किट से हादसा...खलासी ने कूदकर बचाई जान, लगा जाम

Thu, 11 Apr 2024 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फाइबर की क्रॉकरी लदे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के समय खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।  सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
unnao truck fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के पास ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई।  ट्रक गुजरात से फाइबर की क्रॉकरी लेकर बिहार जा रहा था। हादसे के वक्त चालक नमाज पढ़ने गया था और खलासी ट्रक लेकर हवाई पट्टी की तरफ खड़ा करने जा रहा था।

विज्ञापन

हादसा होते ही खलासी ने कूदकर खुद को बचाया। घटना के दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के निवासी चालक सलीम और खलासी अजय देवगन  ट्रक में गुजरात से फाइबर व थर्माकोल के बर्तन लादकर बिहार जा रहे थे।

सुबह सात बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के गांव सिरधरपुर के पास चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया। इसके बाद कुछ दूर स्थित मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने चला गया। एक्सप्रेसवे पर सड़क घेरकर ट्रक खड़ा देख यूपीडा के कर्मचारियों ने ट्रक को आगे ले जाने के लिए कहा।

शार्ट सर्किट से ट्रक के इंजन में आग लग
इस पर खलासी ट्रक लेकर हवाई पट्टी पर खड़ा करने जा रहा था। वह नसिरापुर गांव के सामने पहुंचा था, तभी शार्ट सर्किट से ट्रक के इंजन में आग लग गई। ट्रक चला रहे खलासी ने ट्रक रोका और कूद कर खुद को बचाया। कुछ ही देर में ट्रक धू-धूकर जलने लगा। मौके पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पीआरवी ने फायर स्टेशन को जानकारी देकर दमकल बुलवाई।
विज्ञापन

एक घंटे तक यातायात रहा प्रभावित
देवखरी पुलिस चौकी प्रभारी अचल कुमार के नेतृत्व में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक ट्रक जल चुका था। इसके बाद ट्रक को एक्सप्रेसवे से हटाया गया। घटना के दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें