फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आए बीएससी छात्र की मौत

Fri, 28 Aug 2026 12:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे बीएससी छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो आशीष मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा गूलर के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अशोक नगर गली नंबर चार निवासी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि उनके छोटे भाई आशीष मिश्रा (25) बीएससी फाइनल वर्ष के छात्र थे।

विज्ञापन

गुरुवार शाम वह घर से पैदल टहलने के लिए निकले थे। अड्डा गूलर के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। आशीष की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हादसे की वजह और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार आशीष पढ़ाई में अच्छे थे और बीएससी फाइनल वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें