फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार

Sat, 12 Sep 2026 06:54 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में बलाही मोड़ के पास हुआ। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
कन्नौज सड़क हादसा, - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोनों दोस्त प्लैटिना बाइक से हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान बलाही मोड़ के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मोबाइल से हुई एक मृतक की पहचान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। मौके से मिले मोबाइल फोन की जांच के आधार पर एक मृतक की पहचान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमरीपुर गांव निवासी जीतू (22) पुत्र अरविंद के रूप में हुई। दूसरे मृतक की पहचान कानपुर निवासी टिंकू (24) के रूप में बताई गई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें