कानपुर के कोयला नगर पापुलर धर्मकांटे में गुरुवार को वजन कराने पहुंचे ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया। उसकी मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने ट्रक और धर्मकांटे में तोड़फोड़ और पथराव किया। आगजनी का प्रयास किया। पुलिस ने उपद्रवियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
बवाल के बाद लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे तक बवाल चला। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। देर शाम तक यातायात रेंगता रहा। कोयला नगर निवासी लोडर चालक सुरेंद्र पाल की बेटी मंजू पाल (18) गुरुवार शाम करीब चार बजे कोचिंग के लिए रामादेवी जाने के लिए पैदल घर से निकली।
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने की तोड़ फोड़
- फोटो : अमर उजाला
कोयला नगर चौराहे पर पापुलर धर्मकांटे के पास बैक करते वक्त एक ट्रक ने मंजू को कुचल दिया। मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज सैकड़ों लोग कोयला नगर चौराहे पर इकट्ठा हो गए। पहले उन्होंने ट्रक में तोड़फोड़ की और फिर धर्मकांटे में घुसकर बवाल काटा।
4 of 5
स्कूटी पर सवार थी छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
हर एक चीज तहस-नहस कर दी। सीओ कैंट रवि सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों ने कहा कि धर्मकांटे की वजह से हादसा हुआ है। इसे तुरंत बंद कराया जाए। पुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके करीब बीस मिनट बाद सैकड़ों लोग धर्मकांटे पर टूट पड़े और पथराव किया।
छात्रा की मौत के बाद लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
धर्मकांटे में आग लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तब जाकर लोग भागे और मामला शांत हुआ। सुरेंद्र लोडर चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। मंजू उनकी सबसे बड़ी बेटी थी। परिवार में उनकी पत्नी सुनीता, बेटी अंजू, ट्विंकल, नीलू व अंजू और बेटा मनीष है। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।