हादसे में भाई की मौत के बाद बेसुध युवक
- फोटो : अमर उजाला
दोनों अजगैन कोतवाली के जगदीशपुर के निकट पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे शशांक अवस्थी की मौत हो गई जबकि उसका मौसेरा भाई प्रणीत घायल हो गया। पुलिस ने घायल प्रणीत को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। शशांक के परिजनों को सूचना दी।
पिता कमल अवस्थी ने बताया कि शशांक चार बच्चों में इकलौता बेटा था। वह लखनऊ के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। ट्रक मालिक व चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे के बाद छात्र का शव 15 मिनट तक हाईवे पर ही पड़ा रहा जिससे वहां जाम के हालात बन गए थे। इस दौरान एक ट्रक ने लखनऊ से कानपुर जा रही रेंज रोवर कार में टक्कर मार दी। इस पर कार व ट्रक चालक में विवाद हो गया। जाम बढ़ने पर पुलिस दोनों चालकों को कोतवाली लेकर चली गई।