कानपुर। पनकी स्थित सीमेंट गोदाम में बुधवार दोपहर अनलोडिंग के दौरान ट्रक के बैक करने में अपने ही ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। अलीगढ़ के थाना इगलास के मई पूरना निवासी श्याम सुंदर (57) ट्रक चालक थे।
दामाद सुमित चौधरी ने बताया कि 24 की शाम ससुर एटा से सीमेंट का ट्रक लेकर पनकी के लिए निकले थे। बुधवार दोपहर वह पनकी के सीमेंट गोदाम में ट्रक अनलोड करा रहे थे। इस दौरान किसी युवक ने ट्रक को बैक करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीछे खड़े श्याम का सिर टकरा गया और गंभीर चोट लगने से लहूलुहान हो गए। गोदाम में कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पनकी इंस्पेक्टर समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। पनकी पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।