चित्रकूट में रेलवे का हाइट गेज तोड़ने पर पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। मुंबई रेल मार्ग के बांसापहाड़ और मानिकपुर के बीच पड़ने वाले गेट नंबर 403 से हाइवा में लोड पोकलीन मशीन टकरा जाने से रेलवे फाटक पर लगा हाइट गेज टूट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मझगवां आरपीएफ चौकी प्रभारी हरफूल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। गनीमत रही कि उस समय रेलवे गेट से अन्य यात्री नहीं निकल रहे थे वरना बड़ा हादसा हो जाता।