फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोेचिंग पढ़कर लौट रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पतारा/घाटमपुर। शनिवार देर शाम क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के समीप हाईवे पर कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को रौंदता हुआ तेज रफ्तार ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पतारा चौकी क्षेत्र के गांव जहांगीराबाद निवासी वीरेंद्र कुमार का पुत्र यश कुमार हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार को वह साइकिल से घाटमपुर कोचिंग पढ़ने आया था। वापसी के दौरान गांव जगन्नाथपुर के समीप कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक यश को रौंदता हुआ खाई में जा घुसा। हादसे में यश की मौके पर मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह चहार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिवार में मौत की सूचना पर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें