फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्राला से टकराया ट्रक, चालक की मौत, खलासी गंभीर

Sun, 16 Nov 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे पर विसायकपुर के पास शुक्रवार देर रात एक ट्रक आगे चल रहे ट्राला में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। चालक व खलासी केबिन में फंस जाने से गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिंभोली निवासी आशीष (28) पुत्र बीरेंद्र सिंह चंदेल ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार देर रात को वह रामपुर निवासी खलासी सुमित पुत्र राजेश के साथ रनियां की एक फैक्टरी से पशु अहार का कच्चा माल लेकर राजकोट गुजरात के लिए निकले थे। हाईवे पर विसायकपुर के पास पहुंचने पर उनका ट्रक आगे चल रहे ट्राला में घुस गया। इससे चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गए।
सूचना पर पहुंचे एसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को केबिन से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने चालक आशीष को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पिता, मां ममता देवी, भाई लवकुश रोने लगे। रनियां थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें