फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में मारी टक्कर बालक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार एक बालक की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार को एक कार कानपुर की ओर जा रही थी। चौरा गांव के पास मौरंग लादे एक ट्रक अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इससे कानपुर की ओर से आ रहा खाली ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी ओर आ गया। इस दौरान ट्रक कार में टक्कर मारता हुआ रोड किनारे बाउंड्री से टकरा गया। इससे कार सवार छह लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. मनोज कुमार ने मध्यप्रदेश के उमहौरा थाना सेंदरी के अविनेश के पुत्र सोम (10) को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवम समाधिया, कुमकुम, जयप्रकाश, उनकी पत्नी माधुरी, गौरव, सीमा देवी का प्राथमिक उपचार किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिवम और गौरव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार सवार सभी लोग कस्बा अकबरपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें