ट्रक ने राज्यमंत्री की कार में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के शुक्लागंज में जाजमऊ के त्रिभुवनखेड़ा मोड़ के पास समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति राज्यमंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। कार चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया और मंत्री व उनका विभागीय स्टाफ बाल-बाल बच गए।
मंत्री के कार चालक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार शाम करीब पांच बजे मंत्री का काफि ला लखनऊ से उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ होकर महोबा की ओर जा रहा था।
मंत्री की कार ने ट्रक को ओवरटेक किया, जिस दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही मंत्री की कार में साइड से टक्कर मार दी। कोतवाल गंगाघाट अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक चालक गौरीशंकर चौरसिया निवासी पिटाकपुर कोतवाली जिला महोबा को हिरासत में ले लिया गया है। मंत्री का काफि ला महोबा को रवाना हो गया।