कानपुर में बिधनू पुलिस ने नौवीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी सतबरी निवासी सागर राजपूत को मंगलवार देर रात सैनिक चौराहे से गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि न्यू आजाद नगर निवासी प्राइवेटकर्मी की 16 वर्षीय बेटी एक निजी कॉलेज में पढ़ती है।
शनिवार शाम उनकी बेटी घर का सामान लेने बाजार गई थी। आरोप था कि लौटते वक्त सागर ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया था। फिर उसे डरा धमकाकर एक खाली मकान में ले गया। जहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा।
सोमवार को छात्रा जैसे तैसे उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती बताई। मंगलवार को पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोप है कि युवक ने शिकायत करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी।