बुधवार को विनीता के पांच वर्षीय बेटे मोनू के जन्मदिन का कार्यक्रम था। इसके चलते विनीता के पति नरेंद्र उर्फ बबलू यादव साली नीता व भतीजे शिवा को अपने साथ कृपालपुर ले गए थे। गुरुवार सुबह बबलू बाइक से नीता व शिवा को वापस भदरस छोड़ने आ रहे थे। रास्ते में मुगल रोड पर कढ़ियनताला के पास विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अचेत अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने देखते ही मौसा बबलू व 12 वर्षीय शिवा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नीता को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। वहीं, सूचना पाकर मूसानगर थाना पुलिस ने डीसीएम को पकड़ लिया है।
हेलमेट न लगाने से सिर पर चोट से गई जान
मुगल रोड पर गढ़ियनताला के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बबलू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जबकि बाइक पर ट्रिपलिंग भी की गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बबलू ने 12 वर्षीय शिवा को बाइक की टंकी पर बैठा रखा था, जिसके चलते अचानक सामने आए ट्रक से बचाव में बाइक का हैंडिल पूरा नहीं कट सका। इसके चलते ट्रक की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। अगर बबलू ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। बबलू की पत्नी विनीता, बेटे मोनू और बेटी वैष्णवी का रो रोकर बुरा हाल है।