फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: बीमारी से परेशान किसान ने आग लगाकर दी जान, सता रही थी बेटी की शादी की चिंता

Sat, 17 Oct 2020 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जय नारायण की फाइल फोटो व घर पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में गोहन थानाक्षेत्र के हिंगुटा गांव में शनिवार को लीवर की बीमारी से परेशान किसान जय नारायन राठौर (51) ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। लपटें देख परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हिंगुटा गांव निवासी किसान जयनारायन राठौर दो वर्ष से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि जय नारायण आगरा से दवा लेने जाते थे। शनिवार सुबह पत्नी सुनीता, बेटी वर्षा (17) जानवर को चारा देनी चली गईं।
विज्ञापन


इस बीच जयनारायन ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। कमरे के अंदर से आग की लपटें निकलती देख ग्रामीण व परिजन आ गए।  परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर गए।
विज्ञापन

इन्होंने आग बुझाई। तब तक किसान की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन की। पत्नी सुनीता ने रोते हुए बताया कि जयनारायन को पुत्री की शादी की चिंता सता रही थी।

वहीं बीमार होने पर दो माह से ज्यादा परेशान रहने लगे थे। खेती में कुछ खास पैदावार नहीं हो रही थी। इसके चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि आरोप- प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। 

जयनारायन के चचेरे भाई शिवनारायन का कहना है कि जयनारायन का बेटा आशीष (20) गुजरात में पानी पूरी का धंधा करता है। लॉकडाउन के चलते धंधा मंदा हो गया। तब से जयनारायन को चिंता सताने लगी थी। वह कहते थे कि ऊपर वाले ने चारों तरफ परेशान कर रखा है। जिंदगी अब कठिन हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें