महोबा के ग्राम बौरा में कर्ज से परेशान एक किसान ने खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के ऊपर इलाहाबाद बैंक कुलपहाड़ का एक लाख रुपये कर्ज था। किसान शराब पीने का भी आदी था। ग्राम बौरा निवासी सुखसिंह (45) पुत्र स्व. मोतीलाल के पास करीब आठ बीघा जमीन है।
किसान ने इलाहाबाद बैंक में जमीन गिरवी रखकर ढाई साल पहले एक लाख रुपया कर्ज लिया था लेकिन तीन साल से सूखे के चलते फसल की पैदावार न होने से किसान कर्ज की अदायगी नहीं कर सका। कर्ज से परेशान किसान ने गुरुवार की शाम को खेत में जाकर छेवले के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।