फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर की श्रेया ने हौसले से नापी पूर्वी अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी, किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

Fri, 25 Oct 2019 04:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पूर्वी अफ्रीका की सबसे ऊंची किलिमंजारों चोटी पर फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में जहानाबाद के जद्दुपुर गांव की श्रेया सिंह ने पूर्वी अफ्रीका की सबसे ऊंची किलिमंजारों चोटी पर फतह हासिल कर जिले का गौरव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। श्रेया ने अपने हौसले से उन्नीस हजार फिट से अधिक ऊंची चोटी पर उसके शीर्ष स्थान में तिरंगा फहराया है।
विज्ञापन


टीम के 17 सदस्यों व दो अध्यापकों के साथ पांच सितंबर को उन्होंने यह दुर्गम अभियान फतह किया है। श्रेया कारागार राज्यमंत्री की पुत्री हैं। श्रेया सिंह ने 19,351 फिट ऊंचे और 8985 मीटर लंबे किलिमंजारो पर्वत की चोटी फतह कर तिरंगा फैलाकर जिले का मान बढ़ाया है।

 
विज्ञापन

श्रेया - फोटो : अमर उजाला
श्रेया सिंह मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया कन्या विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा हैं। श्रेया ने किलिमंजारो की चोटी फतह करने के लिए अपनी टीम के 17 सदस्यों व दो अध्यापकों के साथ पांच सितंबर को पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया शहर से लिमोशो रूट से यात्रा प्रारंभ की।

भीषण ठंड के बावजूद अंत में किलिमंजारो की चोटी पर नौ सितंबर को तिरंगा फहरा कर इस कारनामे को कर दिखाया। श्रेया दिवाली की छुट्टियों में दो दिन पहले अपने गांव आई हैं। श्रेया ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एवरेस्ट का बेस कैंप ज्वाइन किया है।

आगे भी वह इससे बड़ा कारनामा करके अपने पिता व देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। आईएएस बनकर सारा जीवन देश की सेवा में समर्पित करना चाहती हैं। कारागार मंत्री ने अपनी बेटी की इस कामयाबी पर हर्ष जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें