फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अय्याशी से परेशान पत्नी और युवती ने की थी इंजीनियर की हत्या

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी महिला। - फोटो : स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
इटावा। अय्याशी से परेशान पत्नी और युवती ने सिर पर मूसल मारकर निजी कंपनी के इंजीनियर की हत्या कर दी थी। यह बात पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने स्वीकारी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साथ देने वाली अछल्दा निवासी युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि वृंदावन कॉलोनी में निजी कंपनी के इंजीनियर राघवेंद्र (45) ने घर में आग लगा ली है। थाना सिविल लाइन पुलिस, फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की थी। पत्नी किरन ने एक युवती के रविवार को रुके होने की बात बताते हुए उस पर हत्या का आरोप लगाया था। उधर, रविवार को राघवेंद्र के पुत्र प्रिंस यादव ने मां किरन और अछल्दा की एक युवती के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने चार टीमें गठित खुलासे के लिए लगाई थीं।
जांच में पता चला कि राघवेंद्र के अछल्दा स्थित पैतृक आवास पर एक युवती किराये के मकान पर रहती थी। उससे राघवेंद्र की कुछ साल पहले नजदीकियां बढ़ गई थीं। राघवेंद्र ने युवती का एक वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद युवती राघवेंद्र से कतराने लगी थी, पर राघवेंद्र उसे छोड़ना नहीं चाहता था। यह बात पत्नी किरन को भी पता चल गई थी। इस वजह से आए दिन घर में कलह होती थी। पत्नी ने यह भी बताया कि आरोपी कई बार युवती को बुलाकर उसके सामने ही शारीरिक शोषण करता था। यह देखकर उसे बहुत गुस्सा आता था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात अछल्दा की युवती भी घर पर रुकी हुई थी। रात में दोनों ने राघवेंद्र को मारने की साजिश बनाई। पहले राघवेंद्र के पानी में नशीली दवाएं मिलाकर उसे बेसुध किया और इसके बाद किचन से मूसल लाकर उसके सिर में मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए बेड पर ही रखी रजाई में लपेटकर माचिस से आग लगा दी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने माचिस, ग्लास और मूसल बरामद कर लिया है।



एक तीर से दो निशाना लगाने की फिराक में थी किरन

राघवेंद्र की पत्नी कई दिनों से उससे परेशान थी। उसके अय्यशी वाले इस रवैये को लेकर वह कई दिनों से उसे मारने की सोच रही थी। इस बीच उसे युवती के परेशान होने की बात पता चली तो उसी के पास राघवेंद्र को मारने की साजिश बना ली। हत्या के बाद किरन ने ही खुद को कमरे में बंद कराकर युवती को भगा दिया। इसके बाद दोपहर में पड़ोसियों के कुंडी खोलने के बाद युवती पर हत्या करने का आरोप लगाया। किरन एक तीर से ही दोनों का खात्मा करना चाहती थी। इधर पति की हत्या कर चुकी थी, उधर सिर्फ युवती को हत्या में फंसाकर खुद बचने के प्रयास में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें