फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फोन पर बोला तीन तलाक, पति व सास पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी एक महिला के पति ने फोन पर तीन तलाक बोला। महिला के भाई ने बहन को दहेज के लिए प्रताड़िन करने का आरोप लगा जीजा व उसकी मां पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बारा गांव निवासी उसामा हसन ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन आफरीन खातून का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार बारा गांव निवासी मोहम्मद जमीर के साथ छह मई 2024 को किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बहन को मोहम्मद जमीर व उसकी मां तय्यबा प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एक क्रेटा कार व पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। बहन के साथ मारपीट की जाती रही। इसके बाद भी लोकलाज के चलते बहन सब कुछ सहती रही।
आरोप है कि 29 नवंबर की रात पौने नौ बजे के करीब बहन को जीजा ने फोन कर तीन बार तलाक देकर बोला कि अब वह बहन को साथ नहीं रखेगा। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर दहेज प्रतिषोध अधिनियम, मुस्लिम महिला विवापर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें