फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ससुरालियों से आहत तीन तलाक पीड़िता 11 माह की बच्ची के साथ नदी में कूदी

Sat, 14 Dec 2024 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: तीन तलाक के बाद ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत महिला ने मसूम बच्ची समेत नदी में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन तलाक देने के बाद भी ससुरालियों से प्रताड़ित महिला ने 11 माह की बच्ची के साथ पुराने पुल से रिंद नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। नदी में मौजूद लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला कानपुर के हैलट में भर्ती है। बच्ची की हालत ठीक है। महिला के पर्स से मिले सुसाइड नोट के लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क कर सूचना दी।
विज्ञापन


कानपुर की घाटमपुर कोतवाली के सैफवाड़ा मोहल्ले के जमाल अहमद की बेटी गुलजार अंजुम का निकाह 2017 में जहानाबाद के मलिकपुर निवासी सादुल हक से हुआ था। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक था। उसे 11 माह पहले बेटी अरीबा फातिमा हुई थी। सुसाइड नोट में गुलजार अंजुम ने बताया कि बच्ची पैदा होने के बाद ससुरालियों का बर्ताव बदल गया। उस पर गलत आरोप लगाने लगे। ससुरालियों के बहकावे में पति ने उसे दो मई को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद से मायके में रहने लगी। वह पुलिस के पास शिकायत लेकर गई थी। कुछ लोगों के सामने ससुराली समझौता करने आए।
विज्ञापन

बच्ची का गुजारा खर्च दो लाख रुपये और दहेज लौटाने की बात तय हुई। उसे दहेज व शादी खर्च देने को टरकाते रहे। धीरे-धीरे कई माह गुजर गए। शुक्रवार को ससुराल लेनदेन की बात करने आई। ससुरालियों ने पति से मिलने नहीं दिया और उसे धक्का मारकर घर से निकाल दिया। आहत होकर महिला ने बच्ची को दुपट्टे से कमर में बांधकर रिंद नदी के पुराने पुल से कूद गई। सुसाइड नोट पिता के नाम पर लिखा है। सुसाइड नोट में पति की बेरुखी से उसकी व बच्ची की जिंदगी बर्बाद होने की बात कही है। आर्थिक संकट और तमाम दिक्कतों की वजह से टूटकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। महिला कानपुर हैलट में भर्ती है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें