कानपुर के जाजमऊ में विवाहिता ने पति पर अवैध संबंधों का विरोध करने पर पीटने का आरोप लगा तहरीर दी। तीन तलाक देकर घर से निकालने व मायके में पथराव करने का आरोप लगाया। विवाहिता के अनुसार उनका विवाह एक साल पहले जाजमऊ के ही युवक से हुआ था।
विज्ञापन
पति शराब के नशे में मारपीट करता था। तीन माह पहले पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर विरोध किया था। इस पर पति ने मारपीट की। तेजाब डालने की धमकी देने का भी आरोप है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसोदिया ने बताया कि कार्रवाई होगी