फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न देने पर पत्नी को मारपीट कर दिया तीन तलाक फिर घर से भी निकाला, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Sep 2019 06:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
तीन तलाक : सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हरदोई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा में 19 दिन पूर्व दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया और तीन तलाक कह दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुस्लिम महिला (विवाह) संरक्षण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


ग्राम राभा निवासी शबा अंजुम पुत्री रईस ने बताया कि उसका विवाह 9 मई 2018 को हसैयामऊ निवासी अकरम पुत्र जमील के साथ हुआ था। पति व अन्य ससुराली दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये न दे पाने पर उसे आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरोप है कि 25 अगस्त को पति अकरम, ससुर जमील, सास राबिया, जेठानी अंजुम निवासीगण हसैयामऊ और नंद रूबी पत्नी शफी निवासी जाजूपारा ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान पति अकरम ने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। शुक्रवार को उसने मामले में कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पांचों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें