फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक से प्रतिबंध हटा, 10 हजार खाताधारकों की फंसी रकम मिलेगी

Sat, 14 Sep 2019 05:54 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक के 10 हजार खाताधारकों को पांच साल से फंसी रकम वापस मिल सकेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बैंक पर लगे वित्तीय प्रतिबंध हटने के बाद बैंक में नियमित कार्य भी शुरू होगा। हालांकि बैंक का कामकाज कब से शुरू होगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बैंक का मुख्यालय लखनऊ में है। इसकी एक शाखा बिरहाना रोड पर थी। जो कई साल पहले बंद हो चुकी है।
विज्ञापन


आरबीआई ने बैंक पर 4 जून 2014 को वित्तीय अनियमितता मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के बाद से बैंक से निकासी, एफडी तोड़ने पर रोक लग गई थी। बीते पांच साल से बैंक पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई जा रही थी। लेकिन 11 सितंबर को आरबीआई की ओर से निर्देश जारी करके प्रतिबंध खत्म कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बैंक पर प्रतिबंध हटाया गया है लेकिन पूरे निर्देश मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि बैंक संचालक फिर से नए खाते खोल पाएंगे या नहीं। किस समय से बैंक का संचालन शुरू होगा। वहीं, बताया गया कि कई खाताधारक बिरहाना रोड स्थित बैंक भी पहुंचे लेकिन बंद होने के चलते कोई नहीं मिला। किसी प्रकार की नोटिस आदि भी अभी नहीं लगी है। हालांकि अब इनकी फंसी रकम मिलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें