फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अदालत से निकलते ही पत्नी को दिया तीन तलाक

Thu, 29 Aug 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन तलाक : सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

कानपुर में दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में तारीख पर आए पति ने अदालत के बाहर निकलते ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने गुरुवार को पति के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जाजमऊ अहमद नगर निवासी नाजिया बानो के मुताबिक छह साल पहले उनका निकाह प्रयागराज के शहनवाज से हुआ था। निकाह के बाद दोनों मुंबई में रहने लगे थे। आरोप है कि कुछ साल के बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पर प्रताड़ित करने लगे थे।

विज्ञापन

फिर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही हैं। नाजिया ने कुछ समय पहले चकेरी थाने में पति समेत अन्य पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में चार्जशीट लग चुकी है। शहनवाज अंतरिम जमानत पर है।

नाजिया ने बताया कि अदालत में सुनवाई के दौरान कई तारीखों पर शहनवाज नहीं पहुंचा। 22 अगस्त को अदालत ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो घंटे में अगर वह हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया जाएगा।

इस पर वह कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर आकर नाजिया को धमकी देकर तीन तलाक दे दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें