मम्मी पापा मैं अपनी मर्जी से फांसी लगा रही हूं...और ऐसा कुछ भी नहीं है। दो लाइन का यह सुसाइड नोट लिखकर 8वीं की छात्रा सृष्टि उर्फ गुनगुन शर्मा (15) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या का कारण स्कूल का काम पूरा न होना बताया गया। रावतपुर गांव के आनंद नगर निवासी श्यामू प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी बेटी सृष्टि बाल विद्या मंदिर में आठवीं की पढ़ाई कर रही थी।