फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक, शौहर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 Nov 2019 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कानपुर के सुजातगंज में रहने वाली एक महिला को उसके शौहर ने सउदी अरब से फोन पर तीन तलाक दे दिया। उसने शौहर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सुजातगंज निवासी महिला हिना परवीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह इसी साल जुलाई में बाबूपुरवा के अजीतगंज निवासी नूरजादे उर्फ ईशान से हुआ था।
विज्ञापन


निकाह के दो दिन बाद ही देवर फैजान ने उसके साथ अभद्रता की। शिकायत करने पर सास सना व ससुर सलीम ने उल्टा उसे ही गलत ठहराया और मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे।

जब इस बारे में शौहर से शिकायत की, तो उसने मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। दो माह पहले शौहर नूरजादे नौकरी करने सउदी अरब चला गया। वहां से उसने फोन कर तीन तलाक दे दिया। हीना की तहरीर पर पुलिस ने शौहर, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें