फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी होने पर दिया तीन तलाक, दुधमुंही को पटकने का प्रयास, महिला ने एसएसपी दफ्तर में की शिकायत

Sun, 08 Mar 2020 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के आरके नगर में बेटी पैदा होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विरोध पर मारपीट कर दुधमुंही बच्ची को जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायत की।
विज्ञापन


मामले में नजीराबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 15 फरवरी को महिला को बच्ची हुई थी। महिला के मुताबिक बेटी पैदा होेने के बाद से पति ने बातचीत बंद कर दी और मारपीट करने लगा।

आरोप है कि छह मार्च को पति नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पालने में खेल रही मासूम को जमीन पर पटकने का प्रयास किया। दौड़कर बच्ची को छीन लिया। पति ने जमकर पिटाई की। तंग आकर बेटी संग मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें