फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छेड़खानी में पहली बार 24 घंटे में चार्जशीट दाखिल, आरोपी को भेजा जेल

Sun, 08 Mar 2020 05:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी में छह साल की मासूम से छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर 24 घंटे के भीतर मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन


इतने कम समय में शहर में किसी केस में पहली चार्जशीट दाखिल की गई है। श्यामनगर निवासीछह साल की बच्ची शुक्रवार को घर के पास खेल रही थी, तभी इलाकाई निवासी दिलावर बेर खिलाने की बात कहकर उसे पास के एक खाली प्लाट में ले गया और वहां अश्लीलता की।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो वह वहां से भाग निकला। चकेरी इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखी गई थी। चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें